Back
एनआईए जयपुर में आठ स्पेशल ओपीडी सेवाएं नवंबर से शुरू, एक ही छत के नीचे सभी विशेषज्ञ इलाज
APAvaj PANCHAL
Oct 18, 2025 10:38:12
Jaipur, Rajasthan
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में 8 स्पेशल ओपीडी सेवाएं नवंबर से शुरू। दिल, लिवर, मानसिक रोग, रेटिनल डिजीज, स्पोर्ट्स इंजरी और अन्य जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ इलाज एक ही छत के नीचे। 4 मंजिला नए ओपीडी ब्लॉक में विशाल वेटिंग एरिया, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, लिफ्ट और आधुनिक रजिस्ट्रेशन काउंटर। इलाज निशुल्क, मरीजों को अलग-अलग विभागों में भटकने की जरूरत नहीं, एनआईए का उद्देश्य रोग निवारण और दीर्घकालिक स्वास्थ्य। एनआईए पर भरोसा बढ़ा: 2021-2025 ओपीडी और आईपीडी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुलपति डॉ. संजीव शर्मा: आयुर्वेद के जरिए मरीजों को विशेषज्ञ इलाज और स्वास्थ्य जागरूकता एक ही जगह मिलेगी। नए भवन में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत वेटिंग एरिया, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, लिफ्ट और आधुनिक रजिस्ट्रेशन काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर ओपीडी की संख्या और विस्तार किया जाएगा। मरीज अब आसानी से एक ही जगह पर अपने रोगों का इलाज करवा सकते हैं। पहले अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता था, अब सब कुछ एक ही छत के नीचे मिल जाएगा। एनआईए पर मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार सालों में ओपीडी और आईपीडी दोनों में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पहल राजस्थान में आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। वर्ष 2021: ओपीडी मरीज 1,70,119; आईपीडी मरीज 25,702. वर्ष 2022: ओपीडी मरीज 2,49,902; आईपीडी मरीज 50,221. वर्ष 2023: ओपीडी मरीज 3,19,227; आईपीडी मरीज 67,717. वर्ष 2024: ओपीडी मरीज 3,17,030; आईपीडी मरीज 72,984. वर्ष 2025 (जुलाई तक): ओपीडी मरीज 1,92,817; आईपीडी मरीज 43,392. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि एनआईए न केवल पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है, बल्कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ तालमेल बैठाकर रोगीयों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन रहा है। तो ये थी धन्वंतरि जयंती पर एनआईए की नई पहल… अब मरीज दिल, लिवर, मानसिक और अन्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ इलाज आसानी से एक ही स्थान पर प्राप्त कर पाएंगे।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 18, 2025 12:34:263
Report
TSTushar Srivastava
FollowOct 18, 2025 12:34:14Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई; 26 लाख से भी अधिक दीप जलाए जाएंगे, जिसमें 21 लाख दीपक एक साथ जलेगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा。
0
Report
VKVishal Kumar
FollowOct 18, 2025 12:34:070
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 12:33:510
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 18, 2025 12:33:400
Report
JAJhulan Agrawal
FollowOct 18, 2025 12:33:190
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 18, 2025 12:33:070
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 18, 2025 12:31:230
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 18, 2025 12:30:480
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 18, 2025 12:30:36Noida, Uttar Pradesh:कोई सीएम रेखा गुप्ता जी को बताए , होली तो चली गई , अब दिवाली आ गई। फ्री सिलेंडर कब मिलेंगे ????
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowOct 18, 2025 12:30:300
Report